सिरसा में आढ़तियों के घर IT की रेड जारी; टीम ने खंगाल रही रिकॉर्ड, घरों के बाहर CRPF टीम तैनात
मिली जानकारी के अनुसार, ये मामला GST में अनियमिताओं एवं टैक्स चोरी से जुड़ा हुआ है। पिछले दो दिनों से दिल्ली की आयकर टीम जांच कर रही है। साथ में CRPF की टीम ने घर के बाहर तैनात है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर के अंदर या बाहर जाने या जाने की अनुमति नहीं है। घर के अंदर टीम दस्तावेज खंगाल रही है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, आयकर टीम ने इन आढ़तियों की दुकानों को भी बंद करवा दिया है। उनके घर पर सुबह से जांच चल रही है। ऐसे ही भादरा बाजार में सुभाष गोयल शेरपुरा वाले के घर पर आयकर टीम जमावड़ा डाले हुए हैं। आढ़ती सुभाष का गुड़ व चीनी का कारोबार है। वह पहले दिल्ली में कारोबार करते थे। वह सुभाष शेरपुरा नाम सभा के प्रधान भी हैं। Haryana News
घर चल रही जांच
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हुडा सेक्टर में आढ़ती अनिल के घर पर आयकर की टीम शुक्रवार सुबह से शाम तक जांच चल रही है। घर के बाहर CRPF की टीम तैनात कर दी है और आयकर टीम दिनभर से कारोबार से संबंधित दस्तावेज खंगाल रही है। आढ़ती अनिल का तांबे का व्यापार है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, बता दें शहर में कुछ अन्य जगह पर भी आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। विभागीय टीम भी अधिकारिक सूचना जारी नहीं कर रही और CRPF की टीम द्वारा काफी सख्ती कर दी गई है।
