IPS Transfer: प्रदेश में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डीआईजी रैंक के इन IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

 
IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जिसके चलते डीआईजी रैंक के 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। -2009 बैच के IPS दिनेश कुमार पी को केंद्रीय deputation के कार्यमुक्त किया गया है। वह अभी तक बस्ती रेंज के DIG थे। - 2010 बैच के IPS अधिकारी संजीव त्यागी को बस्ती का डीआईजी नियुक्त किया गया है। वह अभी तक कारागार, प्रशासन एवं सुधार सेवाओं में बतौर DIG थे। - 2009 बैच के IPS अधिकारी शिवासिम्मीप चनप्पा को गोरखपुर परिक्षेत्र का DIG नियुक्त किया गया है। वह अभी तक वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) का जिम्मा संभाल रहे थे। -वहीं 2008 बैच के IPS अधिकारी आनंद सुरेश राव कुलकर्णी क तकनीकी सेवाएं, मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। वह गोरखपुर  में तैनात थे। -2010 बैच के IPS अधिकारी शिवहरि मीना अब वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) की जिम्मेदारी संभालेंगे।