IPS Arshinder Singh: हरियाणा के ACB चीफ है सबसे अमीर IPS,  देश नहीं बल्कि विदेशों में खरीद रखी है प्रॉपर्टी

 
IPS ARSHINENDER SINGH
 IPS Arshinder Singh: हरियाणा के 100 से ज्यादा आईपीएस अफसरों ने अपनी प्रॉपर्टी का ब्योरा दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड ब्योरे के मुताबिक  सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के चीफ DG अरशिंद्र चावला के पास है। उनके परिवार के नाम 30.49 करोड़ की संपत्ति है। अरशिंद्र चावला की संपत्ति सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी है। इस लिस्ट में दूसरा नंबर हिसार रेंज के ADGP कृष्ण कुमार राव का है।

ACB चीफ अरशिंद्र चावला 1993 बैच के पुलिस अफसर है। वह ACB चीफ से पहले हरियाणा पुलिस एकेडमी के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। इसके बाद उनका ट्रांसफर DG एंटी करप्शन ब्यूरो, हरियाणा पुलिस के पद पर हुआ। वह अपने पुलिस करियर में ACP और IG स्तर की जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

कंप्यूटर साइंस में किया है बीई

डीजी अरशिंद्र चावला हरियाणा के रहने वाले हैं। उनकी पढ़ाई भी हरियाणा में ही हुई है। उन्होंने बीई कंप्यूटर साइंस की डिग्री ली और फिर UPSC की सिविल सेवा परीक्षा पास करके IPS बने।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, IPS अरशिंद्र चावला और उनके परिवार के पास 30.49 करोड़ की संपत्ति है। जिसमें 6 दुकान, 4 कृषि जमीन, 1 प्लाट, 1 फ्लैट और एक घर शामिल है। उनकी ये संपत्तियां एसएस नगर, गुरुग्राम, फतेहगढ़ के साथ यूरोपीय देश रोमानियां में हैं।