प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के सेवा ज्योति कलश यात्रा मॉड्यूल के तहत 7 अक्तूबर 2026 को सुबह 9 बजे स्थानीय पुरानी आईटीआई स्थित शहीद मदनलाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र प्रांगण में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन वर्चुअली अपना संदेश देंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत सेवा ज्योति कलश यात्रा समारोह स्थल से प्रारंभ होकर वाहन के माध्यम से सुभाष चैक पर पहुंचेगी। कार्यक्रम की कवरेज के लिए आप सभी मीडियाकर्मी सादर आमंत्रित है।
