इंडस पब्लिक स्कूल रोहतक में अंतर्सदनीय अंग्रेजी प्रतियोगिता का आयोजन
इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक में, आज दिनांक 25.07.2026 को विद्यालय के चारों सदनों क्रमशः ब्यास, झेलम, रावी, सतलुज के मध्य अंग्रेजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से छठी तक कविता सातवीं व आठवीं के लिए संवाद वितरण तथा कक्षा नवमी से बारहवीं के लिए भाषण प्रतियोगिता का विषय रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार वशिष्ठ तथा निर्णायकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, तत्पश्चात निर्णायकों श्रीमती प्रेरणा अरोड़ा, कुमारी जैसमीन भाटिया व श्रीमती रितु चावला का फूलों के गमले भेंट कर स्वागत किया गया। कक्षा तीसरी के लिए कविता का विषय जानवरों की दुनिया, कक्षा चार - परिवार का बंधन, कक्षा पाँच - सुकून देने वाली प्रकृति, कक्षा छठी - हास्य कविताएं रहा।
सभागार में उपस्थित सभी जनों ने अभिव्यक्ति, भावनाओं, छंद, लय और शब्दों के संगीत की सुंदरता का आनंद लिया। सभी छात्रों ने अपनी प्रतिभा व आत्मविश्वास का कक्षा जोरदार प्रदर्शन किया।
संवाद अदायगी प्रतियोगित में कक्षा सातवी व आठवी के छात्रों ने भाग लिया। प्रत्येक प्रस्तुति के बाद निर्णायक मंडल व श्रोताओं को तालियाँ बजाने को मजबूर कर दिया। कक्षा नवमी से बारहवीं तक के छात्रों द्वारा मानवीय मूल्यों को अपनाना व महान हस्तियों व मौजूदा विषयों पर जोरदार भाषण की प्रस्तुति दी।
विद्द्यालय की चेयरपर्सन डा० एकता सिंधु ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि के मंच पर विद्यार्थी बोलने से उनके सार्वजनिक कौशल में वृद्धि होती है तथा उनकी नेतृत्व क्षमता व आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है।
आमंत्रित निर्णायकों व प्रधानाचार्य ने अपने-अपने भाषण में सभी प्रतिभागियों की सराहना की।
परिणाम क्रमशः इस प्रकार रहे- झेलम सदन प्रथम स्थान पर, ब्यास सदन द्वितीय स्थान पर, सतलुज सदन तृतीय स्थान पर व रावी सदन चतुर्थ स्थान पर रहे। अंत में, राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
