गांव घोड़ावाली में ग्रामीणों को दी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

 
 गांव घोड़ावाली में ग्रामीणों को दी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

सिरसा, 14 जुलाई।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन पार्टी टीम ने मंगलवार को गांव घोड़ांवाली में आमजन को लोकगीतों और भजनों के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विभागीय भजन पार्टी लीडर जुगती राम, लाला राम, एमबीपी अमरजीत व रामपाल ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रचार अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन के बीच जानकारी पहुंचाना है, ताकि पात्र नागरिक इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने ग्रामीणों को नशे के खिलाफ भी जागरूक किया तथा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और पौधारोपण का महत्व बताया और ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।