हरियाणा में देश की सबसे महंगी अपार्टमेंट डील, 271 करोड़ में बिका ये शानदार पेंटहाउस
हरियाणा के गुरुग्राम में देश की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील हुई। गुरुग्राम के डीएलएफ में फ्लैट्स की कीमत करोड़ो में है। यहां एक अपार्टमेंट भी 100 करोड़ से ज्यादा में बिकता है। लेकिन इन सब के बीच एक ऐसी डील हुई है, जिसने पुराने सारे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। गुरुग्राम में एक पेंटहाउस 271 करोड़ में बिका है।
किसने खरीदा 271 करोड़ा का पेंटहाउस ?
रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) ने इस पेंटहाउस को ऑटो सेक्टर की प्रमुख कंपनी इंपीरियल ऑटो के मालिक मानव सरदाना को 271 करोड़ में बेचा है। प्रति वर्ग फुट के हिसाब से ये डील देश में सबसे महंगी है। मिली जानकारी के अनुसार सुपर एरिया के आधार पर डीएलएफ ने यह पेंटहाउस 1.58 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से बेचा है। करीब 17,200 वर्ग फुट सुपर एरिया वाले इस पेंटहाउस का कारपेट एरिया लगभग 10,500 वर्ग फुट है।
बता दें कि डीएलएफ ने अक्टूबर, 2024 में गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-5 में 17 एकड़ में फैली अपनी लक्जरी आवासीय परियोजना द डहलियाज’ शुरू की थी। ‘द डहलियास’ सोसाइटी अभी निर्माणाधीन है और इस प्रोजेक्ट में 420 सुपर-लग्जरी अपार्टमेंट और पेंटहाउस बनाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में इन्फिनिटी पूल, आधुनिक जिम, स्पा, वेलनेस सेंटर, निजी सिनेमा, बच्चों का प्ले जोन, पेट पार्क जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
वहीं 271 करोड़ में बिका यह पेंटहाउस डीएलएफ फेज-5 में ‘द डहलियास’ में है। इस पेंट हाउस का सुपर एरिया 17,200 वर्ग फुट है। सुपर एरिया के हिसाब से रेट ₹1.58 लाख प्रति वर्ग फुट बैठता है और कारपेट एरिया 10,500 वर्ग फीट के आधार पर इसकी कीमत करीब ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फुट बनती है। हालांकि इस पर अभी ज्यादा जानकारी नहीं है।
