Indian Railway: रेल यात्री ध्यान दें! इन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव

 
indian railway
Indian Railway:अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते नॉन इंटरलॉकिंग काम किया जा रहा है। इसके चलते कुछ दिनों तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। इसके चलते 3 ट्रेनें नारनौल से होकर गुजरेगी। 


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन का कहना है कि इस कार्य के चलते कुछ रेल सेवाओं के मार्ग को बदल दिया गया है। गाड़ी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा 12 मई 2026 को (एक ट्रिप) दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी।


नारनौल होगा ठहराव

यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर चलेगी। रास्ता बदलने की वजह से यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना और रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

एक ट्रिप इसमें भी बदलाव

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा 12 मई 2026 को (एक ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा भी परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी और रींगस, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

7 दिनों तक इस ट्रेन से फायदा

इसके अलावा गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा 3 मई से 7 मई 2026, 8 मई 2026 तथा 12 मई से 14 मई 2026 तक कुल 7 ट्रिप में काठगोदाम से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर चलेगी और इस दौरान नारनौल, नीमकाथाना तथा रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।