Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव
Mar 8, 2026, 19:49 IST
Indian Railway:अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते नॉन इंटरलॉकिंग काम किया जा रहा है। इसके चलते कुछ दिनों तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। इसके चलते 3 ट्रेनें नारनौल से होकर गुजरेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन का कहना है कि इस कार्य के चलते कुछ रेल सेवाओं के मार्ग को बदल दिया गया है। गाड़ी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा 12 मई 2026 को (एक ट्रिप) दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी।
