सिरसा में इनकम टैक्स की रेड, कई घंटों से टीम तीन आढ़ितियों के घर कर रही जांच
मिली जानकारी के अनुसार, शहर के भादरा बाजार में सुभाष गोयल के घर पर इनकम टैक्स विभाग की रेड की सूचना है। दोनों ही आढ़ती है और पुराने कारोबारी है। इसके अलावा नोहरिया बाजार के मस्जिद वाली गली में भी व्यापारी ललित के घर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की। Haryana News
जांच जारी
जानकारी के मुताबिक, सुभाष गोयल चीनी व्यापारी है और बाजार में पुराना काम है। ललित का बिजनेस है और GST चोरी बताई जा रही है। इसी के चलते इनकम टैक्स विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। घर पर उनके काम से जुड़े दस्तावेज होने की टीम को सूचना मिली है। ऐसे में अलसुबह ही टीम पहुंची, अभी जांच जारी है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, कल्याण नगर में गली नंबर पांच में सुशील साहूवाला के घर पर भी इनकम टैक्स विभाग की रेड की सूचना है। बताया जा रहा है कि इन व्यापारियों का पहले दिल्ली में कारोबार था, वहां पर GST चोरी का मामला है। अब यहां व्यापार शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में टीम जांच कर रही है।
