हरियाणा के फतेहाबाद में इंस्टाग्राम पर हथियारों संग रील बनाना युवक पड़ा महंगा, दहशत फैलाने के आरोप में FIR

 
हरियाणा के फतेहाबाद में इंस्टाग्राम पर हथियारों संग रील बनाना युवक पड़ा महंगा, दहशत फैलाने के आरोप में FIR
Naya Haryana : हरियाणा के फतेहाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के भूना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ फोटो और रील अपलोड करना एक युवक को महंगा पड़ गया। जानकारी के मुताबिक, लोगों में भय का माहौल बनाने वाले इस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भूना थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस भी दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान गांव बैजलपुर निवासी मोनू के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। Haryana News

2024 में बनाया अकाउंट

जानकारी के मुताबिक, भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम गांव बैजलपुर में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मोनू की ओर से उसके नाम की बनाई गई इंस्टाग्राम ID से हथियारों के साथ फोटो और रील्स अपलोड की जा रही हैं। पुलिस ने जब ID की जांच की तो पता चला कि यह अकाउंट मार्च 2024 में बनाया गया था। Haryana News

कानून की अवहेलना

मिली जानकारी के अनुसार, जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून की अवहेलना कर रहा था और इससे लोगों में डर का माहौल बन रहा था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(b)(a)-54-59 के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।