हरियाणा में महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, कपड़े गायब होने पर सड़क पर गिराकर पीटा 

 
हरियाणा में महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, कपड़े गायब होने पर सड़क पर गिराकर पीटा 
Naya Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है हरियाणा में पानीपत के पॉश एरिया स्थित एक कॉलोनी में महिलाओं के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कपड़े गायब होने पर महिला अपने रूम में कुछ बोलने लगी, आवाज सुनकर आसपास की महिलाओं ने उससे कारण पूछा तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ ही देर बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें महिलाएं एक-दूसरे के बाल खीचती नजर आ रही हैं। एक महिला को जमीन पर गिराकर पीटा जा रहा है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हंगामा अधिक बढ़ा तो परिवार के बच्चे भी इसमें शामिल हो गए। एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। मॉडल टाउन थाना पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष की ओर से मामले में शिकायत नहीं दी गई है।

जाने पूरा मामला…

मिली जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन स्थित एक कॉलोनी में शनिवार शाम किराए के क्वार्टरों में रहने वाली महिलाओं में मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के गोंडा की रहने वाली राजरजनी के शाम करीब 4 बजे कपड़े गायब हो गए। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, काफी देर तक जब कमरे में उसे कपड़े नहीं मिले तो वो कुछ बड़बड़ाने लगी। इधर-उधर कपड़े ढूंढने लगी। इसी दौरान पड़ोस के क्वार्टर में रहने वाली महिलाओं को लगा कि राजरजनी उन पर कपड़े चोरी करने का आरोप लगा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजरजनी का कहना है कि उसने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन पड़ोस की चार महिलाओं ने उस पर हमला कर दिया। महिलाओं ने पहले मेरे रूम पर आकर बहस की, मैं जब उन्हें समझाने लगी तो उन्होंने हमला कर दिया। बाल पकड़कर घसीटते हुए नीचे गली में ले आईं। Haryana News

बाल खींचे

जानकारी के मुताबिक, इस घटना से जुड़ी एक मिनट की वीडियो सामने आई है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि दो-तीन महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों ने शुरूआत में महिला की बेटी को दबोचा हुआ है। उसके बाल नोंच रहे हैं। जबकि कुछ अन्य महिलाएं छुड़वाने का भी प्रयास करती नजर आ रही हैं।

सड़क पर पिटाई

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचती नजर आ रही हैं। एक महिला सड़क पर गिरी नजर आ रही है। दोनों एक दूसरे के बाल नोच रही हैं। हंगामें में कुछ छोटे बच्चे भी महिला को मारते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई। आसपास के लोगों ने बमुश्किल महिलाओं को छुड़ाया। Haryana News

शिकायत वापस ली

जानकारी के मुताबिक, मामले में मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमहेंद्र का कहना है कि राजरजनी और उसकी बेटी की तरफ से शनिवार को मारपीट की शिकायत मिली थी। हालांकि कुछ ही देर बाद उन्होंने आपस में समझौते की बात कहकर शिकायत वापस ले ली। पुलिस अपनी ओर से वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।