Haryana: हरियाणा में डॉक्टर दंपती के साथ नौकर ने कर दिया ऐसा कांड, कमरे में बेसुध मिले दोनों
Jun 16, 2025, 17:53 IST
Haryana: हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां के जगाधरी में एक डॉक्टर दंपती को उनके घर के नौकर ने बेहोश कर दिया। जिसके बाद उसने घर का कीमती सामान चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, व्यासपुर रोड पर स्थित सभरवाल अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन सभरवाल और उनकी पत्नी डॉ. पूनम सभरवाल कमरे में बेसुध मिले, जिससे अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। यह घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है।
