हरियाणा में युवती को परिजनों ने बनाया बंधक, घर में 15 फीट लोहे की जंजीरों से रखा था बांधकर
मिली जानकारी के अनुसार, युवती को कैदी बनाकर रखने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना ही परिवार था। नारी तू नारायणी उत्थान समिति और पुलिस की टीम ने मौके पर छापामारी कर युवती को इस बंधन से मुक्त कराया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, परिवार ने इस पर तर्क देते हुए कहा कि लड़की पहले भी दो बार घर से भाग चुकी है। दोबारा ना भाग जाए इसलिए बांधा गया था। Haryana News
गुप्त सूचना
मिली जानकारी के अनुसार, इस क्रूरता की जानकारी नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्या को मिली थी। सूचना मिलते ही सविता आर्या पुलिस बल के साथ बताए गए पते पर पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही टीम घर के भीतर दाखिल हुई, वहां का नजारा देखकर सबकी रूह कांप गई। एक कमरे में युवती लोहे की भारी-भरकम जंजीरों में जकड़ी हुई थी, जिसका दूसरा सिरा दीवार या भारी वस्तु से बंधा था। Haryana News
युवती की आपबीती
जानकारी के मुताबिक, जंजीरों से मुक्त होने के बाद युवती ने अपनी दर्दनाक दास्तां सुनाई। उसने बताया कि परिवार के लोग उससे सुबह और शाम घर का सारा काम करवाते थे। काम के दौरान भी उसे जंजीरों से बांधा ही रखा जाता था। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, काम खत्म होते ही उसे दिन भर और पूरी रात के लिए और टाइट जंजीरों से बांध दिया जाता था। वॉशरूम में जाने के वक्त भी उसके पैरों में जंजीरें बंधी रहती थी।
