हरियाणा में नगर परिषद का पटवारी और बिल्डिंग इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी अपनी सीट छोड़कर भागे

 
हरियाणा में नगर परिषद का पटवारी और बिल्डिंग इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी अपनी सीट छोड़कर भागे
Naya Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को हरियाणा में ACB की टीम ने नगर परिषद पलवल में छापेमारी करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ACB की टीम ने नगर परिषद पलवल के बिल्डंग इंस्पेक्टर दलजीत सिंह व पटवारी सुनील को 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की इस बडी कार्यवाही से नगर परिषद में हडकंप मच गया और कई अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीट को छोडकर भाग गए। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, छापेमारी की यह कार्यवाही गांव पातली निवासी धर्मसिंह की लिखित शिकायत पर की गई है। ACB की टीम दोनों अधिकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार,  गांव पातली निवासी धर्मसिंह ने ACB को लिखित शिकायत दी कि उन्हें किसी कार्य के लिए यह जयरत है कि उनका गांव पातली नगर परिषद की सीमा में है या नहीं। इसके लिए वह नगर परिषद के चक्कर काट रहे हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद के पटवारी सुनील व बिल्डिंग इंस्पेक्टर दलजीत सिंह गांव उनसे 15 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहे हैं। ACB ने पीडित धर्मसिंह को पांच-पांच सौ रूपये के नोट दिए। इसके बाद पीडित नगर परिषद पहुंचा और जैसे ही पटवारी सुनील व बिल्डिंग इंस्पेक्टर दलजीत सिंह को 15 हजार रूपये दिए, तुरन्त ही ACB की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।