हरियाणा के फतेहाबाद में आढ़ती की लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, 4 युवकों ने किया हमला

 
हरियाणा के फतेहाबाद में आढ़ती की लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, 4 युवकों ने किया हमला
Naya Haryana : हरियाणा के फतेहाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। फतेहाबाद के रतिया शहर में आढ़ती पर कार सवारों ने जानलेवा हमला कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, यह हमला शनिवार दोपहर को आढ़ती संजीव कुमार दोपहर को अनाज मंडी स्थित अपनी दुकान से मॉडल टाउन स्थित घर के बाहर ही किया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, चार युवक एक गाड़ी में सवार होकर आए और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। आढ़ती का बेटा निपुण मंगला घर से बाहर निकला और शोर मचाया तो आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, बाद में घायल हुए आढ़ती को रतिया के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली। हमले की CCTV फुटेज भी सामने आई है। आढ़ती ने तीन महीने पहले ही SP को शिकायत देकर जान का खतरा बताया था। Haryana News

की थी शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार, घायल आढ़ती संजीव कुमार मंगला ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों द्वारा किए जा रहे कथित जाली परचेज घोटाले की शिकायत सरकारी खाद्य एजेंसी और FCI विभाग में की थी। शिकायत के बाद संबंधित लोगों की डंपिंग बंद कर दी गई थी। संजीव कुमार का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उन पर यह हमला करवाया गया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, संजीव कुमार ने रतिया निवासी शुभम कुमार और राहुल कुमार पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी बताया कि करीब तीन महीने पहले उन्होंने एसपी को शिकायत देकर अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई थी।