हरियाणा के HTET अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर, बोर्ड ने बदला बायोमेट्रिक केंद्र

 
हरियाणा के HTET अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर, बोर्ड ने बदला बायोमेट्रिक केंद्र 

 

 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हिसार के HTET अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (HTET) के तहत हिसार जिले में होने वाली बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के केंद्र में बदलाव किया है। केंद्र परिवर्तन के कारण अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सूचना जारी की गई है।
 

शिक्षा बोर्ड सचिव ने दी जानकारी 

अब HTET अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नजदीक फव्वारा चौक, हिसार में होगी। इस पर अधिक जानकारी देते हुए शिक्षा बोर्ड सचिव मुनीष शर्मा ने बताया कि हिसार जिले में 10 से 12 अगस्त तक बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया निर्धारित है। पहले राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुशीला भवन के पास, हिसार को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन केंद्र बनाया गया था। लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते अब केंद्र में बदलाव किया गया है।

अब इस जगह पर होगा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन
अब बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नजदीक फव्वारा चौक, हिसार में होगी। उन्होनें कहां कि सभी संबंधित अभ्यर्थी संशोधित केंद्र पर ही अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाएं। निर्धारित तारीख पर अभ्यर्थी अपने फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र और मूल एडमिट कार्ड साथ लेकर वेरिफिकेशन करवाने जाएं और प्रक्रिया पूरी करें।