IMD Weather Alert: हरियाणा, दिल्ली, यूपी समेत 11 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट जारी
IMD Weather Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित करीब 11 राज्यों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 8 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। 9 अप्रैल को हल्के बादल बने रहेंगे, जबकि 10 और 11 अप्रैल से मौसम साफ होने लगेगा। इसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
येलो अलर्ट जारी किया
राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग (IMD) ने आठ अप्रैल यानि आज के लिए येलो अलर्ट को जारी किया है. इस बीच तेज हवा, बादल छाए रहने, बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ बरसात होने की आशंका जताई गई है. यहां पर एक या दो बार बरसात या आंधी तूफान की संभावना जताई जा रही है. 9 अप्रैल को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढंका रहने वाला है. इसके साथ 10 और 11 अप्रैल को मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है. यहां पर तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है.
दैनिक मौसम परिचर्चा (07.04.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 7, 2026
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 07 और 08 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ तीव्र वर्षा होने की संभावना है।
YouTube : https://t.co/jH0xKS804e
Facebook : https://t.co/cjR0RqiFQB
For more information, visit Us… pic.twitter.com/DK0Xt0qLIe
मध्यम बरसात होने की चेतावनी जारी
वहीं उत्तर प्रदेश में आगरा, मथुरा, सहारनपुर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, ज्योतिबाफुले नगर, बरेली, संभल, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मोरादाबाद, पीलीभीत, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, कन्नौज, फतेहपुर, कानपुर, प्रतापगढ़, बांदा और लखनऊ में मध्यम बरसात होने की चेतावनी जारी की गई है. बिहार में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, पटना, नालंदा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, अररिया और कटिहार में भारी बरसात की आशंका है. इस बीच तेज हवाएं भी चलेंगी. यह रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी.
राजस्थान और मध्य भारत में भी असर
राजस्थान के कई शहरों जोधपुर, जयपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर और कोटा में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। कुछ जगहों पर 30 से 50 मिमी तक वर्षा हो सकती है। 9 अप्रैल के बाद यहां मौसम शुष्क होने लगेगा
मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भिंड और मुरैना जैसे जिलों में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि 11 अप्रैल के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से मौसम में बदलाव ला सकता है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों आगरा, लखनऊ, कानपुर और बरेली में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां हवा की गति 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
पहाड़ी राज्यों में बढ़ा खतरा
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
अन्य राज्यों का हाल
हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। वहीं महाराष्ट्र और गुजरात में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण भारत में चेन्नई और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि आने वाले दिनों में तापमान फिर बढ़ सकता है
