भिवानी में अगस्त माह के दौरान चार चरणों में हटेंगे अवैध निर्माण: डीसी साहिल गुप्ता
भिवानी, 5 अगस्त। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) द्वारा तैयार किए गए अगस्त माह में अवैध कब्जे हटाने के कार्यक्रम के तहत जिले के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अनधिकृत निर्माणों और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ 06, 1&, 20 एवं 25 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डीसी एवं जिला मजिस्ट्रेट साहिल गुप्ता ने संबंधित तिथियों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हंै।
डीसी ने निर्देश दिए हैं कि जिला नगर योजनाकार प्रत्येक अभियान के दौरान अनधिकृत निर्माणों को हटाने के लिए आवश्यक मशीनरी एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 202& की धारा 16(1) एवं 17(2) के तहत सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी अनुराग सांगवान को चारों तिथियों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
श्री गुप्ता ने पुलिस विभाग को भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुरुष व महिला पुलिस बल तैनात हो।
