पीटीसी सुनारिया में आगामी लोअर स्कूल कोर्स के संबंध में आईजीपी श्री अशोक कुमार ने ली बैठक
पीटीसी सुनारिया में आगामी लोअर स्कूल कोर्स के संबंध मे प्रेस नोट “ पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC), सुनारिया में 14.09.2026 से शुरू हो चुके लोअर स्कूल कोर्स के नए बैच के प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से आईजीपी, पीटीसी श्री अशोक कुमार, आईपीएस की अध्यक्षता में प्रशिक्षण केंद्र के सभी निरीक्षकों की एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में एसपी पीटीसी श्री ध्यान सिंह, आईपीएस भी उपस्थित थे । इस दौरान आईजीपी श्री अशोक कुमार ने प्रशिक्षुओं के लिए आवास व्यवस्था, उच्च कोटि की प्रशिक्षण सुविधाओं, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की गहन समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी बैच के प्रशिक्षण स्तर को और अधिक उन्नत बनाया जाए ताकि बल में सेवा देने वाले ये जवान आगामी 30 वर्षों तक पुलिसिंग को बेहतरीन और जनता के प्रति उत्तरदायी बना सकें। उन्होंने कहा कि आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक मजबूत, अनुशासित और एडवांस पुलिस फोर्स तैयार करना ही महाविद्यालय का मुख्य लक्ष्य है ”।
