25 नवंबर 2026 से प्रारंभ होंगी इग्नू की दिसंबर सत्रांत परीक्षाएं, परीक्षा से पूर्व हॉल टिकट एवं परीक्षा संबंधी विवरण अवश्य जांचें।

 
 25 नवंबर 2026 से प्रारंभ होंगी इग्नू की दिसंबर सत्रांत परीक्षाएं, परीक्षा से पूर्व हॉल टिकट एवं परीक्षा संबंधी विवरण अवश्य जांचें।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
क्षेत्रीय केन्द्र, करनाल (हरियाणा)

दिसंबर 2026 सत्रांत परीक्षाओं के हॉल टिकट जारी, विद्यार्थी समर्थ पोर्टल से करें डाउनलोड : डॉ. धर्म पाल

करनाल, 10 नवंबर 2026।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर 2026 सत्रांत परीक्षा में सम्मिलित होने वाले पात्र विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड/हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अपने हॉल टिकट इग्नू समर्थ पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इस संबंध में इग्नू के विद्यार्थी मूल्यांकन प्रभाग द्वारा 06 नवंबर 2026 को अधिसूचना जारी की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, करनाल के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. धर्म पाल ने बताया कि दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षाएं 25 नवंबर 2026 से प्रारंभ होने जा रही हैं। इग्नू के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग एवं ऑनलाइन कार्यक्रमों में नामांकित सभी पात्र विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपना हॉल टिकट समय रहते डाउनलोड कर लें तथा उसमें दिए गए सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें।

विद्यार्थी इग्नू समर्थ पोर्टल  लिंक https://ignou.samarth.edu.in/index.php/site/login के माध्यम से अपने लॉगिन अकाउंट में प्रवेश करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल का लिंक निम्नलिखित है  डॉ. धर्म पाल ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अपने हॉल टिकट में नामांकन संख्या, कार्यक्रम का नाम, परीक्षा केन्द्र, पाठ्यक्रम कोड, परीक्षा की तिथि तथा परीक्षा सत्र से संबंधित सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि हॉल टिकट में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति पाई जाती है, तो विद्यार्थी आवश्यक स्पष्टीकरण एवं सुधार के लिए तत्काल इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल से संपर्क करें।

क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के लिए हॉल टिकट की प्रिंटेड कॉपी तथा वैध इग्नू पहचान पत्र साथ लेकर परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना आवश्यक है। विद्यार्थियों को हॉल टिकट में उल्लिखित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम सूचनाओं एवं दिशा-निर्देशों के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट तथा समर्थ पोर्टल नियमित रूप से देखते रहें। अंतिम समय की असुविधा से बचने के लिए हॉल टिकट पहले ही डाउनलोड कर लें तथा अपनी परीक्षा तिथियों एवं समय-सारणी की जानकारी सुनिश्चित कर लें। किसी भी तरह की हेल्प के लिए आप इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल पर संपर्क कर सकते है