Hydrogen Train: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने भरी रफ्तार     

 
hydrogen train
Hydrogen Train:  देश में पहली हाइड्रोजन ट्रेन का जींद में सफल ट्रायल किया गया। यह ट्रेन सुबह करीब साढ़े 8 बजे जींद रेलवे स्टेशन से 8 बोगियों के साथ रवाना हुई और रेलवे ट्रैक पर 70km प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। यह ट्रायल भारतीय रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


जींद रेलवे स्टेशन से चलकर हाइड्रोजन ट्रेन ललित खेड़ा रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ी। हालांकि निर्धारित स्थान से पहले ही ट्रेन ने यू-टर्न लिया और वापस जींद स्टेशन लौट आई। इस ट्रेन ने करीब 20km का सफर सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान दो लोको पायलट मौजूद रहे, वहीं रेलवे स्टाफ के कर्मचारी और RPF के जवान भी सुरक्षा और निगरानी के लिए ट्रेनमें तैनात थे।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल हाइड्रोजन ट्रेन का परीक्षण चरण चल रहा है। अगले हफ्ते तक इसी तरह नियमित रुप से ट्रायल किया जाएगा। ताकि तकनीकी और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जांच की जा सके। अगर परीक्षण सफल रहता है तो जल्द ही इसी ट्रेन को नियमित रुप से रेलवे ट्रैक पर उतार दिया जाएगा।


जानकारी के अनुसार, भविष्य में यह हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलाई संचालिक की जा सकती है।  इस ट्रेन के लिए हाइड्रोजन प्लांट भी जींद शहर में स्थापित किया गया है। हाईड्रोजन से चलने वाली यह ट्रेन पर्यावरण के लिए बहुत फायदेमंद है।  इस सफल ट्रायल के साथ भारतीय रेलवे ने हरित और टिकाऊ परिवहन की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ा दिया है।