HTET Result 2025: अगले हफ्ते जारी होगा HTET का रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक, ऐसे कर सकेंगे चेक

 
HTET result will be released next week, here is the direct link, you can check it like this

HTET Result 2025: हरियाणा में एचटेट रिजल्ट 2025 (HTET Result 2025) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यह रिजल्ट अगले हफ्ते जारी हो सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड होना बाकी है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट की मानें, तो बोर्ड अध्यक्ष ने पुष्टि की है कि एचटीईटी परिणाम अगले सप्ताह जारी किए जाएंगे। 

बोर्ड अध्यक्ष ने एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए कहा कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बायोमेट्रिक मिलान न होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जा रही है। बायोमेट्रिक सत्यापन में असफल होने वाले उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए जाएंगे। परिणामों का फाइनल रिपोर्ट 3 से 4 दिनों में पूरा हो जाएगा और उसके बाद रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। हालांकि, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड  की वेबसाइट पर रिजल्ट को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी हुई है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट अपडेट के लिए  BSEH  की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहे। 

कब हुआ था  HTET एग्जाम


दरअसल, HTET की परीक्षा प्रदेश के कई जिलों में 30 और 31 जुलाई 2025 को कराई गई थी। लेवल 3 (पीजीटी) परीक्षा 30 जुलाई 2025 को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी, जबकि लेवल 2 (TGT) और लेवल 3 (PRT) का एग्जाम 31 जुलाई, 2025 को हुआ था। लेवल 3 (पीजीटी) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और लेवल 2 (टीजीटी) परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी। प्रदेश में 673 परीक्षा केंद्रों पर करीब 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से करीब 40 हजार अभ्यर्थियों की बॉयमैट्रिक वैरिफिकेशन हुई है।

 

रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे करे सकेंगे चेक 


1. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
2. होम पेज पर HTET Result 2025 लिंक पर क्लिक करें। (जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, ये ऑप्शन होम पेज पर आपको दिखने लगेगा। अभी होम पेज पर ऐसा कोई लिंक नहीं है)
3. इस लिंक पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। जहां उम्मीदवारों को लॉगिन संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी। 

4. सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
5. इसके आप अपने HTET Result 2025 को डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

नोट- ज्यादा जानकारी के लिए आप हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं। यहां आपकी पूरी जानकारी डिटेल में मिलती रहेगी।