HTET Exam: हरियाणा में HTET-2026 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, इसी साल आयोजित होगी परीक्षा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा, भा.प्र.से. ने संयुक्त रूप से बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशों एवं माननीय न्यायालय के निर्णय के अनुपालन में हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET)-2026 का आयोजन इसी वर्ष करवाया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने आगे बताया कि HTET-2026 परीक्षा के आयोजन से संबंधित आवश्यक कार्यवाही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रगति पर है। परीक्षा के आयोजन हेतु विभिन्न स्तरों पर आवश्यक तैयारियां एवं प्रक्रियाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही हैं।
उन्होंने बताया HTET-2026 परीक्षा का आयोजन हरियाणा सरकार के निर्देशों एवं माननीय न्यायालय के निर्णय के अनुसार इसी वर्ष किया जाना है। अतः सभी पात्र परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारियां समयानुसार जारी रखें तथा परीक्षा से संबंधित आगामी सूचना एवं कार्यक्रम के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक सूचनाओं का अवलोकन करते रहें।
उन्होंने कहा कि परीक्षा की तिथि, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से संबंधित सूचना बोर्ड द्वारा नियमानुसार एवं समय-समय पर जारी की जाएगी। सभी संबंधित परीक्षार्थियों से अपील है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट एवं अधिकृत माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
