Haryana CET परीक्षा के लिए HSSC तैयार, सिक्योरिटी के सख्त इंतजाम; जानें इस बार क्या होगा खास
Jul 6, 2025, 10:03 IST
Haryana CET: हरियाणा सीईटी 2025 परीक्षा का इंतजार लाखों युवा कर रहे हैं। इसी बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने CET परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग द्वारा इस बार परीक्षा के दाैरान पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। परीक्षा के दाैरान होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए HSSC कड़ी सुरक्षा की तैयारियां कर रहा है। इस बार परीक्षार्थियों की हाजिरी के लिए बायोमीट्रिक्स और चेहरे को पहचानने के लिए स्कैनर लगाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि CET 2025 परीक्षा इसी महीने आयोजित होने की संभावना है।
