Haryana CET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड? यहां जानें पूरी प्रोसेस
CET की परीक्षा में करीब 13.48 लाख अभ्यर्थी करीब 1500 परीक्षा सेंटरों पर परीक्षा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक नोटिस लिंक hssc.gov.in/publicnotice भी दिया है। इस पर क्लिक करके परीक्षा के संबंधित हर अपडेट मिलती रहेगी।
Jul 18, 2025, 09:14 IST

Haryana CET Exam 2025: हरियाणा CET एग्जाम 2025 का आयोजन 26 और 27 जुलाई को प्रदेशभर में किया जाना है। HSSC ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। अभ्यर्थी अपना परीक्षा प्रवेश पत्र वेबसाइट cet2025groupc.hryssc.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।
करीब 1500 परीक्षा सेंटरों पर होगी परीक्षा
हिम्मत सिंह ने के अनुसार, अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र की प्रक्रिया शुरू कर दी है, कोई भी अभ्यर्थी आयोग की तरफ से जारी लिंक पर पहुंचकर प्रवेश पत्र पा सकता है। CET की परीक्षा में करीब 13.48 लाख अभ्यर्थी करीब 1500 परीक्षा सेंटरों पर परीक्षा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक नोटिस लिंक hssc.gov.in/publicnotice भी दिया है। इस पर क्लिक करके परीक्षा के संबंधित हर अपडेट मिलती रहेगी।
जानें कैसे डाउनलोड करें Admit Card
- आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- डाउनलोड एडमिट कार्ड विकल्प चुनें।
- रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुलेगा, इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट लें।