हर हाल में 30 मई तक पूरा हो मकान सूचीकरण कार्य : डीसी

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जनगणना कार्य को लेकर चार्ज अधिकारियों की बैठक में दिए जरूरी दिशा-निर्देश
 
हर हाल में 30 मई तक पूरा हो मकान सूचीकरण कार्य : डीसी
झज्जर, 6 मई। डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि जिला में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, इसके लिए सभी सुपरवाइजर व एनुमुरेटर समन्वय के साथ कार्य करें। वहीं सभी चार्ज अधिकारी अपने अपने अपने क्षेत्रों में इस कार्य की नियमित रूप से मॉनिटरिंग भी करें।

डीसी बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में जनगणना 2027 को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना का कार्य पूरी तरह डीजिटल रूप से होगा। इस दौरान घर-घर पहुंचकर परिवारों से 33 महत्वपूर्ण सवालों की जानकारी जुटाई जाएगी। जिला झज्जर में मकान सूचीकरण का कार्य 2185 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, जहां घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित की जाएगी। 

बैठक की अध्यक्षता करते प्रधान जनगणना अधिकारी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि हुए यह कार्य शासन प्रशासन की प्राथमिकता से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की कोताही व देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने जिला में नियुक्त सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लगाए गए कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से जिम्मेदारियां सौंपें तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मकान सूचीकरण का कार्य बेहद महत्वपूर्ण है और इसके सफल क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि 30 मई तक हर हाल में मकान सूचीकरण कार्य को पूर्ण किया जाना है। इसके लिए सभी अधिकारी नियमित रूप से कार्य की समीक्षा करें और प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध करवाएं, ताकि कार्य में आने वाली किसी भी बाधा का त्वरित समाधान किया जा सके।

डीसी ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे सुपरवाइजर्स, जो फील्ड स्तर पर निगरानी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, उन्हें भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। सुपरवाइजर्स यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र में कार्यरत टीमें निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करें तथा सूचीकरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

उन्होंने कहा कि मकान सूचीकरण से संबंधित आंकड़े भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों की रूपरेखा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इसे गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें और निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में नियमित रूप से निरीक्षण करें ताकि यह कार्य सुगमता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ सफलतापूर्वक पूरा हो सके।

*इन 33 सवालों के जवाब दर्ज करेंगे प्रगणक*

 डीसी ने बताया कि जनगणना के दौरान गणना कर्ता को कोई दस्तावेज दिखाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने

बताया कि प्रगणकों द्वारा नागरिकों से मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार प्रमुख का नाम, पेयजल सुविधा, बिजली कनेक्शन, शौचालय एवं बाथरूम की उपलब्धता, गैस कनेक्शन, रेडियो/टीवी, केबल सुविधा, वाहन जैसे साइकिल, मोटरसाइकिल एवं कार, परिवार द्वारा उपयोग किए जाने वाले मुख्य अनाज तथा मोबाइल नंबर जैसी सामान्य जानकारी ली जाएगी।

डीसी ने जिला झज्जर के नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि जानकारी देते समय सजग रहें। गणनाकर्ता द्वारा आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, बैंक खाता विवरण या किसी भी प्रकार की ओटीपी की जानकारी नहीं पूछी जाएगी।

*इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद*

इस अवसर पर सीटीएम रितु बंसीवाल, डीआईओ अमित बंसल,चार्ज आफिसर एवं तहसीलदार शेखर, ईओ नगर परिषद झज्जर देवेंद्र कुमार, ईओ बहादुरगढ़ संजय रोहिल्ला, नपा सचिव पूजा साहू, तहसीलदार बादली श्री निवास,नायब तहसीलदार बेरी सुरेंद्र शर्मा,जनगणना कार्य से जुड़े मोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।