HKRN Update: हरियाणा कौशल रोजगार में लगे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें क्या है पूरी खबर
HKRN Update : हरियाणा सरकार ने हरियाणा स्किल एम्प्लॉयमेंट कॉर्पोरेशन (एचकेआरएन) के कर्मचारियों को और राहत देते हुए उनकी सैलरी में 5% की बढ़ोतरी की घोषणा की है यह नई सैलरी दर 1 जून, 2025 से लागू होगी।
सरकार ने इस संबंध में एक आधिकारिक लेटर भी जारी किया है। लेटर में स्पष्ट किया गया है कि वित्त विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत दैनिक वेतन में ₹50 की बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले से राज्य भर के लगभग 1.18 लाख कर्मचारी सीधे लाभान्वित होंगे।
यह लगातार दूसरी बार है जब एचकेआरएन कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की गई है। जून 2024 में भी 5% सैलरी में बढ़ोतरी की गई थी, जिससे कर्मचारियों की मासिक आय में ₹900 से ₹1200 की बढ़ोतरी हुई थी।
2023 में बड़ी बढ़ोतरी
इससे पहले, 2023 में कर्मचारियों की सैलरी में 10 से 20% की बढ़ोतरी की गई थी। उस समय, 10 साल के अनुभव वाले लेवल 3 कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹20,700, लेवल 2 के लिए ₹22,000 और लेवल 1 के लिए ₹18,100 तय की गई थी।
