Hisar Airport: इस शहर में है हरियाणा का पहला एयरपोर्ट? फटाफट करें चेक

 
hisar airport
Hisar Airport: हरियाणा को अपना पहला एयरपोर्ट महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के रूप में मिला। यह एयरपोर्ट हिसार में स्थित है। इस एयरपोर्ट से पहली हवाई सेवा अयोध्या के लिए शुरु की गई थी।

 हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट रखा गया है। ये हरियाणा का पहला हवाई अड्डा है। ये हरियाणा का पहला एयरपोर्ट है जिसके बनने का लोग काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 

अगर कोई यात्री दूसरे शहरों से बस के जरिए हिसार पहुंचता है तो एयरपोर्ट सिर्फ 5.5km की दूरी पर है। सरकारी और प्राइवेट बसें हिसार-दिल्ली बाईपास रोड और नेशनल हाईवे 65 से होकर गुजरती है। जिससे लोगों को घर तक पहुंचना आसान होगा। रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट 6 km दूर है। स्टेशन से यात्री ऑटो या टैक्सी के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं।

हिसार एयरपोर्ट से 14 अप्रैल 2025 से नियमित हवाई उड़ाने  शुरु हुई थी। उस समय यहां से अयोध्या और दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरु की गई थी। विमान में 1 बार में 70 यात्री सफर कर सकेंगे। Hisar Airport सिरसा-दिल्ली NH- 9 पर है। वहीं अगर यहां से हवाई किराया की बात करें तो उड़ानों की संख्या, सीजन और यात्रा समय पर निर्भर करता है। बता दें कि जब बुकिंग बढ़ती है साथ ही उड़ान की संख्या कम होती है,, तो टिकट के दाम भी बढ़ते हैं।

वहीं किसी रूट पर  उड़ानों की संख्या ज्यादा है, तो प्रतिस्पर्धा के चलते टिकट के दाम कम भी हो सकते हैं।  हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या का न्यूनतम किराया 3,194 के आसपास है। वहीं दिल्ली तक का किराया 1,895 के आसपास है।