Hisar Airport: हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से 9 जून से शुरू होगी चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट, सिर्फ इतना होगा किराया

 
Hisar Airport: हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से 9 जून से शुरू होगी चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट, सिर्फ इतना होगा किराया
Hisar Airport: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। खबरों की मानें, तो हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट्स नौ जून से शुरू होगी। हरियाणा की सैनी सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। नौ जून से हिसार से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से हिसार की फ्लाइट शुरू हो जाएगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट का एक तरफ का किराया ढाई से तीन हजार रुपये होगा। वहीं एलायंस एयरलाइंस की ओर से शुरू होने वाली फ्लाइट 72 सीटर होगी। दरअसल, हिसार से जयपुर के लिए भी फ्लाइट शुरू होनी थी, लेकिन, अभी इस पर विराम लग गया है। बता दें कि हिसार एयरपोर्ट से अभी दिल्ली और अयोध्या के लिए फ्लाइट उड़ाई जा रही है। वहीं 9 जून से चंडीगढ़ के लिए भी फ्लाइट शुरू हो जाएगी।