Hisar Airport: हिसार एयरपोर्ट से अब खराब मौसम में भी उड़ सकेंगे विमान, IFR के लिए मिली अनुमति
Feb 24, 2026, 19:44 IST
Hisar Airport: हरियाणा के इकलौते हिसार एयरपोर्ट को लेकर बड़ी खबर आई है। बता दें कि कि अब हिसार एयरपोर्ट पर रात के समय और खराब मौसम में भी हवाई सेवाओं का संचालन हो सकेगा। डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन ने हिसार एयरपोर्ट को IFR की मंजूरी दे दी है।
नवंबर 2025 में DGCA की टीम द्वारा एयरपोर्ट का निरीक्षण भी किया गया था। जिसके बाद आज 24 फरवरी को नाइट लैंडिंग (IFR ) के लिए परमिशन मिली है।
आज से पहले हिसार एयरपोर्ट पर दिन के समय ही हवाई जहाज की लैंडिंग व टेक ऑफ की सुविधा थी।
