Haryana News: हरियाणा में यहां से भी शुरू होगी हेलीकॉप्टर सर्विस, सरकार ने हेलीपैड बनाने के लिए मांगी जमीन
Jul 6, 2025, 14:09 IST
Haryana News: हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद में हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने चंडीगढ़ प्रशासन से अनुरोध किया कि प्रदेश को हेलिपैड के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाए, ताकि चंडीगढ़ से हरियाणा के विभिन्न जिलों को हेलीकॉप्टर कनेक्टिविटी दी जा सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा में नागरिक उड्डयन विभाग केवल यात्रियों की उड़ान तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश में रिक्रिएशनल एविएशन और खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। भिवानी और महेंद्रगढ़ में इंटरनेशल लेवल पर खेल परिसर बनाए जा रहे हैं। हम फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थापित कर रहे हैं। ताकि देश लिए पायलेट्स तैयार किए जा सकें, हरियाणा इसमें अग्रणी भूमिका निभा सके।
