हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, कल से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
May 1, 2026, 08:13 IST
Naya Haryana, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, मेवात और पलवल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। जानकारी के मुताबिक, राज्य में सबसे अधिकतम तापमान रोहतक में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिलों में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन अभी किसी भी प्रकार की हीटवेव या गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, विभाग ने स्पष्ट किया है कि आज शुक्रवार को पूरे प्रदेश में “नो वार्निंग” की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से फिलहाल कुछ राहत मिली हुई है। Haryana Weather
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार दो मई से फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। यह तीन मई तक एक्टिव रहेगा। जिसकी वजह से शनिवार से फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे लोगों को कुछ दिन तेज गर्मी से राहत मिलेगी। Haryana Weather
विभाग की सलाह
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से तापमान में यह उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। किसानों और आमजन को सलाह दी गई है कि वे मौसम के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें, ताकि बदलते मौसम के अनुसार आवश्यक सावधानियां बरती जा सकें।
