हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में तेज बारिश की संभावना ! मौसम विभाग का अलर्ट
May 12, 2026, 21:09 IST
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। हरियाणा के मौसम को लेकर हाल ही में मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 12.05.2026 @ रात्रि 8.45 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे रोहतक, झज्जर, सोनीपत, चरखीदादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह जिलों में तेज हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।
