Haryana Weather: हरियाणा में फिर होगी भारी बारिश, IMD ने अगले तीन दिन का पूर्वानुमान किया जारी

जानें कहा कितनी हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार कैथल में 90.4 एमएम व जींद में 92.9 एमएम हुई है, जबकि सबसे ज्यादा यमुनानगर में 412.8 एमएम बरसात हुई। प्रदेश में अब तक 187 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर 133.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।वहीं अब तक प्रदेश में सामान्य से 35% ज्यादा बारिश हुई है।
जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार कल यानि रविवार को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है। जबकि, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बूंदाबांदी के आसार हैं।
सोमवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में भारी बारिश की संभावना है। मंगलवार को यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, फतेहाबाद और भिवानी में तेज बारिश की संभावना है।