Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले तीन घंटों में शुरू होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Jul 18, 2025, 21:06 IST

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले तीन घंटों में बारिश शुरू होने वाली है। जिसको लेकर चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि अगले तीन घंटों में भिवानी, चरखीदादरी, हिसार, सोनीपत, पानीपत, जींद जिलों के आसपास बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। यह अलर्ट रात्रि 8.30 बजे जारी कर दिया गया है।