हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट जारी
May 3, 2026, 21:22 IST
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 3.05.2026 @ सांय 8.15 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह जिलों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है।
