Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले पांच दिनों तक होगी भारी बारिश, देखें मौसम विभाग की ये रिपोर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 29,30,31 अगस्त, एक और 2 सितंबर को लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते प्रदेश में लगातार पांच दिनों तक भारी बारिश होगी। आइए जानते हैं कि इस दौरान कहां-कहां बारिश होने की संभावना है।
दरअसल, मौसम विभाग ने आज यानी 28 अगस्त को बारिश का ताजा रिपोर्ट जारी की है। जिसके हिसाब से प्रदेश में 2 सितंबर तक बारिश होगी और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग ने 29 अगस्त के लिए जारी किया येलो अलर्ट
-पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है।
-चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-शेष जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 30 अगस्त के लिए जारी किया येलो अलर्ट
-अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है।
- चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-शेष सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 31 अगस्त के लिए जारी किया येलो अलर्ट
-चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है।
-अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश की संभावना है।
-सोनीपत, झज्जर, रेवाडी, गुरूग्राम में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने 1 सितंबर के लिए जारी किया येलो अलर्ट
-अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद,मेवात और पलवल जिले में भारी बारिश की संभावना है। यमुनानगर, करनाल, पानीपत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं कुरूक्षेत्र, कैथल, जीन्द, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी जिले में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 2