Monsoon Update: हरियाणा के लोग हो जाएं सावधान, आज 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 
Monsoon Update: हरियाणा के लोग हो जाएं सावधान, आज 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Monsoon Update: हरियाणा में मानसून लगातार रफ्तार पकड़ता जा रहा है। जिस वजह कई इलाकों में भारी बारिश से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई तक प्रदेश में लगातार बारिश के आसार है। वहीं आज प्रदेश के सोनीपत, भिवानी और कुरुक्षेत्र में बारिश हुई है।

इन जिलों में बादल छाए

वहीं रोहतक, पानीपत, अंबाला, पंचकूला, झज्जर, कैथल, यमुनानगर और हिसार में बादल छाए हुए हैं। IMD ने इन जिलों में भी बारिश की संभावना जताई है। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दूसरे जिलों में भी आज हल्की बारिश होने की संभावना है।