Haryana Heavy Rain Alert: हरियाणा में लगातार चार दिनों तक होगी भारी से भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

 
 Haryana Heavy Rain Alert: There will be heavy to very heavy rain in Haryana for four consecutive days, Meteorological Department has issued orange alert

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 21 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 24 जुलाई के बाद भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा और बारिश का दौर जारी रहेगा। 

हरियाणा में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट 

-चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

- कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत जिलों में कई स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

- सोनीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
- बाकी सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

-पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
-चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।


हरियाणा में कल भारी बारिश का अलर्ट 

-हरियाणा में कल यानी 22 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
-चंडीगढ़, पंचकुला, यमुनानगर में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। 
अम्बाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद,हिसार,भिवानी,पानीपत,सोनीपत,रोहतक में कई स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 
इसके अलावा झज्जर, गुरूग्राम, फरीदाबाद और फतेहाबाद जिले में बारिश होने की संभावना है।  

 

हरियाणा में 23 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट 
 
-चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

- कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

-हिसार, फतेहाबाद, भिवानी में कुछ स्थानों पर और सिरसा जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

-अंबाला, यमुनानगर, करनाल में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

हरियाणा में 24 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

-पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 
-राजधानी चंडीगढ़, कैथल, करनाल, पानीपत में कई स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 
-सोनीपत, कुरूक्षेत्र, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, पलवल, मेवात जिले में बारिश होने की संभावना है। 
 -हिसार, जिंद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।  
-चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, भिवानी और सिरसा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।