औद्योगिक श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

 
औद्योगिक श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

गुरुग्राम, 20 नवंबर। श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच और उन्हें व्यावसायिक बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को गांव खेड़की दौला स्थित सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्रम विभाग, गुरुग्राम के औद्योगिक स्वास्थ्य प्रभाग की ओर से आयोजित किया गया। इस दौरान कंपनी में कार्यरत श्रमिकों का एचबीए1सी टेस्ट तथा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में श्रमिकों को औद्योगिक कार्यस्थलों पर होने वाली विभिन्न बीमारियों, उनसे बचाव तथा कार्य के दौरान स्वयं की सुरक्षा के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर का आयोजन औद्योगिक स्वास्थ्य विभाग की उप निदेशक डॉ. अलका हुड्डा के मार्गदर्शन में किया गया।