Haryana: क्या बढ़ गई CET 2025 के रजिस्ट्रेशन की तारीख ? HSSC चेयरमैन ने दी ये जानकारी

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है, हरियाणा में आए दिन साइबर ठग अपनी ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए नए नए तरीके ढूंढ रहे है हाल ही में साइबर ठगों ने हरियाणा CET के लिए फर्जी पोर्टल के बाद अब साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी पेज बनाने शुरू कर दिए हैं और साथ ही इन पेजों पर अफवाह फैलाई जा रही है कि CET रजिस्ट्रेशन के लिए डेट बढ़ा दी गई है। Haryana: क्या बढ़ गई CET 2025 के रजिस्ट्रेशन की तारीख ? HSSC चेयरमैन ने दी ये जानकारी मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि 50 फर्जी पेज बनाए गए हैं। हमने इसके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। कमीशन का सोशल मीडिया पर कोई भी ऑफिशियल पेज नहीं है। Haryana News जानकारी के मुताबिक, CET के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन है। आज रात 12 बजे तक युवा अप्लाई कर पाएंगे। इसके बाद 14 जून तक कैंडिडेट्स फीस जमा करवा सकते हैं।