Haryanvi Song: हरियाणा की इस हिट जोड़ी ने तोड़े सपना चौधरी के भी रिकॉर्ड, 100 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा ये गाना
Updated: Aug 21, 2025, 09:47 IST

हरियाणा की देश क्वीन सपना चौधरी के अलावा एक्ट्रेस प्रांजल दहिया और सिंगर रेणुका पंवार की जोड़ी भी हरियाणवी गानों में धमाल मचाने के लिए काफी मशहूर है। इनकी जोड़ी एक हरियाणवा गाने '52 गज का दामन पहर मटक चालूंगी’ में भी नजर आई थी, यह गाना आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है और इस हरियाणवी गाने ने कई गानों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। ये ही वजह है कि आज रेणुका पंवार सबसे ज्यादा फीस लेने वाली सिंगर है। .
दरअसल, हरियाणवी गानों की बात जैसे ही होती है, उनमें सबसे पहले नाम सपना चौधरी का ही आता है। हरियाणवी देसी क्वीन सपना चौधरी के हरियाणवी गानों में हरियाणा प्रदेश की झलक देखने को मिलती है। उनके गाने रिलीज होते ही छा जाते हैं। लेकिन, सपना के अलावा प्रांजल दहिया और रेणुका पंवार की जोड़ी ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। लोग इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी करते हैं।
बता दें कि '52 गज का दामन पहर मटक चालूंगी’ गाने को अब तक 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना चार साल पहले रिलीज हुआ था, जिसमें कलाकार अमन झा जी भी नजर आ रहे हैं। इसे 1.7 बिलियन लोग देख चुके हैं।