JEE एडवांस्ड में हरियाणा का जलवा, यजात सिंघल बने टॉपर
अर्नव गांधी ने हासिल की AIR 36
पंचकूला के अर्नव गांधी ने JEE एडवांस्ड 2026 में AIR 36 हासिल की है। इससे पहले उन्होंने JEE मेन 2026 में AIR 22 हासिल कर हरियाणा टॉपर बनने का गौरव पाया था। अर्नव रोजाना 6 से 8 घंटे पढ़ाई करते थे। उनका कहना है कि हर टेस्ट से उन्होंने कुछ नया सीखा और अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश की। अर्नव के माता-पिता डॉक्टर हैं। उन्होंने बेटे की सफलता का श्रेय उसकी लगातार मेहनत और समर्पण को दिया।
आरुष सिंघल बने चंडीगढ़ टॉपर
चंडीगढ़ के आरुष सिंघल ने AIR 45 हासिल कर शहर में पहला स्थान प्राप्त किया है। वह भवान विद्यालय, चंडीगढ़ के छात्र हैं और पिछले कई वर्षों से JEE की तैयारी कर रहे थे। आरुष ने इससे पहले JEE मेन 2026 में AIR 8 हासिल कर चंडीगढ़ टॉपर बनने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में नियमितता और विषयों की अच्छी समझ उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह रही।
अन्य छात्रों ने भी किया शानदार प्रदर्शन
इसके अलावा आदित्य गुप्ता ने AIR 81 और सिदाक गुलाटी ने AIR 108 हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन छात्रों की सफलता ने हरियाणा और चंडीगढ़ का नाम रोशन किया है।
