हरियाणा का बेटा संभालेगा गुजरात पुलिस की कमान

चंडीगढ़:गुजरात सरकार ने फरीदाबाद मूल के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मलिक को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके गृह जिले और हरियाणा के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है। 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी मलिक ने यह जिम्मेदारी केएलएन राव से संभाली है। हालांकि केएलएन राव अपराध जांच विभाग (CID) और जेल प्रशासन की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे
 
हरियाणा का बेटा संभालेगा गुजरात पुलिस की कमान

 चंडीगढ़: गुजरात सरकार ने फरीदाबाद मूल के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मलिक को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके गृह जिले और हरियाणा के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है। 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी मलिक ने यह जिम्मेदारी केएलएन राव से संभाली है। हालांकि केएलएन राव अपराध जांच विभाग (CID) और जेल प्रशासन की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

इंजीनियर से IPS तक का सफर

ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और बाद में गुजरात विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की। आईपीएस बनने से पहले उन्होंने ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) और भारतीय रेल में भी काम किया।

गुजरात में लंबा प्रशासनिक अनुभव

अपने करियर के दौरान उन्होंने गुजरात के कई जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। इसके अलावा, उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान सीमा सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा बलों में भी सेवाएं दी हैं।

UN मिशन में भी निभाई भूमिका

मलिक ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत कोसोवो में भी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने युद्ध अपराध मामलों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अहमदाबाद में बड़े अभियान का नेतृत्व

अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर रहते हुए उन्होंने चंदोला झील के आसपास अतिक्रमण विरोधी अभियान का नेतृत्व किया था, जो काफी चर्चा में रहा।

सम्मान और उपलब्धियां

अपने सेवाकाल में उन्हें पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस और राष्ट्रपति पुलिस मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस से सम्मानित किया जा चुका है।