हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर की ₹50 करोड़ की संपत्ति पर चला बुल्डोजर, पुलिस ने ढहाए मकान-दुकान

 
हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर की ₹50 करोड़ की  संपत्ति पर चला बुल्डोजर, पुलिस ने ढहाए मकान-दुकान
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पुलिस और DTP टीम ने गैंगस्टर की अवैध संपत्ति पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया।

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 1500 वर्ग गज से ज्यादा की जमीन का कब्जा खाली करवाया गया है, जिसकी मार्केट कीमत 50 करोड़ रुपए से ज्यादा है। यहां मकान और दुकान बनाए गए थे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि कौशल चौधरी मूल रूप से गुरुग्राम के ही नाहरपुर रूपा का रहने वाला है। उस पर हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती के करीब 37 मामले दर्ज है।

जानकारी के मुताबिक, जमीनी विवाद और भाई की हत्या का बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखने वाला कौशल चौधरी बंबीहा सिंडिकेट के साथ मिलकर इंटरनेशनल लेवल पर अपना गैंग संचालित कर रहा है। कौशल की पत्नी मनीषा चौधरी भी लेडी डॉन के नाम से फेमस है। वर्तमान में दोनों गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद हैं। Haryana News

बंबीहा गैंग को कुख्यात गैंगस्टर लारेंस का विरोधी गैंग माना जाता है। 

पुलिस की कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम ने गहन जांच के बाद पाया कि नाहरपुर रूपा में उनकी अवैध तरीके से बनाई गई संपत्ति है, जिसे अवैध निर्माण मानते हुए कार्रवाई का फैसला लिया गया है। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस बाठ और पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। Haryana News

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक, उनका का कहना है कि गैंगस्टरों और अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेगी। यह कार्रवाई अपराधियों को साफ संदेश देगी कि अवैध निर्माण और काला धन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।