हरियाणा के हिसार में गांजा सप्लायर गिरफ्तार, 60 लाख रुपये का नशीले पदार्थ बरामद

 
हरियाणा के हिसार में गांजा सप्लायर गिरफ्तार, 60 लाख रुपये का नशीले पदार्थ बरामद

हरियाणा के हिसार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 114 किलो 910 ग्राम गांजे के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया। इस गांजे की बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पुछताछ में जुटी हुई है।

आरोपी की पहचान जींद निवासी कुलवीर के रूप में हुई है। इस पर अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि एयरपोर्ट चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक जीप से 21 पैकेटों में 114 किलो 910 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की टीम ने तस्करी में इस्तेमाल जीप को भी जब्त कर लिया है। 

अब सीआईए मिल गेट की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके मुख्य सप्लायर कुलवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी और पुछताछ करेगी।