हरियाणा का अंबाला बनेगा उद्योगों का नया 'हब', युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
मिली जानकारी के अनुसार, किसानों को मिल रहे जमीन के रेट बढ़ाने के संबंध में भी सरकार से जवाब मांगा। इस पर उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि अंबाला के अलावा नारायणगढ़ में भी IMT बनाया जाएगा। अंबाला में IMT के लिए ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से किसानों ने स्वेच्छा से एक करोड़ 55 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से अपनी जमीन दी है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसमें से कुछ जमीन की रजिस्ट्री सरकार के नाम हो चुकी है कुछ जमीन की रजिस्ट्री वीरवार व शुक्रवार को होगी। अगले सप्ताह तक अंबाला में IMT के लिए जमीन पूरी हो जाएगी। इसके बाद सरकार अपने प्लान को लागू करके IMT में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करेगी और उद्योगों की स्थापना का काम शुरू किया जाएगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, राव नरबीर ने बताया कि अंबाला के नारायणगढ़ में भी IMT की स्थापना के लिए ई-भूमि पोर्टल पर जमीन मांगी गई है। यहां जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बहुत जल्द इस पर भी प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया जाएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार गारंटी के मुद्दे पर उद्योग मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार इस मामले में आरक्षण नीति लागू कर चुकी है लेकिन हाई कोर्ट की तरफ से इस पर स्टे लगा दिया गया। हाई कोर्ट से स्टे हटने के बाद इस बारे में अगली कार्रवाई की जाएगी।
