Haryana : हरियाणा में युवक की बेरहमी से हत्या, धड़ से अलग किया सिर
जानें मामला
मिली जानकारी के अनुसार, मोहित 26 मार्च की शाम करीब 6 बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने 27 मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। अगले दिन, 28 मार्च की सुबह खेत में मोहित का कटा हुआ सिर और शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
होली पर हुआ था झगड़ा
परिजनों का आरोप है कि इस हत्या के पीछे होली के दिन हुआ मामूली झगड़ा मुख्य वजह है।होली पर मोहित और गांव के ही 'हंसा' नाम के युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।परिजनों के मुताबिक, हंसा और उसके साथियों ने रंजिश रखते हुए मोहित को धोखे से बुलाया।पहले मोहित को नशा कराया गया, फिर शॉल से उसका गला घोंटा गया और पत्थरों से सिर पर वार किए गए। इसके बाद आरोपी घर से तेजधार हथियार लाया और खेत में पड़े मोहित की गर्दन काट दी।
पुलिस की कार्रवाई जारी
महम थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगल नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।कोर्ट ने आरोपी मंगल को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस रिमांड के दौरान हत्या में शामिल अन्य साथियों और हथियार की बरामदगी को लेकर पूछताछ करेगी।"हम मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। एक आरोपी गिरफ्त में है और जल्द ही मुख्य आरोपी हंसा समेत अन्य दोषियों को भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।"
