Haryana: हरियाणा में महिला पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने ट्रैप लगाकर पकड़ा
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में रोहतक की ACB की टीम ने खरखौदा ब्लॉक की महिला पटवारी सुदेश को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक, महिला पटवारी पर आरोप है कि वह जमीन के मालिकाना हक से जुड़े कार्य के बदले रिश्वत मांग रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता को बिना रिश्वत के काम न करने की बात कही गई थी। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB से की। ACB ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया और एक चाय वाले को माध्यम बनाकर कैश दिया गया। इसके बाद जैसे ही महिला पटवारी ने कैश पकड़ा, उसे अरेस्ट कर लिया गया। Haryana News
सख्त कार्रवाई होगी
जानकारी के मुताबिक, ACB की टीम की ओर से मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आरोपी महिला पटवारी से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। ACB अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
